बरेली: बरेली में अपहरण कांड के वांछित बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद दबोचा, सिपाही भी घायल
बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में अपहरण कांड का वांछित आरोपी घायल होकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि कांस्टेबल नीशू तिवारी भी घायल हो गए।