पथरगामा: बट सावित्री पर्व पर मां योगिनी मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, चूड़ी-सिंदूर की हुई जमकर खरीदारी
प्रखंड के लखन पहाड़ी पंचायत अंतर्गत सिद्ध पीठ में योगिनी मंदिर परिसर में शनिवार को बट सावित्री पर्व के अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं के भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में पूजा सामग्री के साथ-साथ चूड़ी सिंदूर एवं सिंगर की कई दुकानें सजी हुई थी। जहां सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना करने के बाद जमकर खरीदारी की।