पन्ना: मासूम 'पलक' का 23 दिन बाद भी सुराग नहीं, भीम आर्मी ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार!
Panna, Panna | Apr 23, 2026 "पन्ना से एक रूह कंपा देने वाली खबर! जहाँ 23 दिनों से एक बेबस पिता, अमर सिंह, अपनी मासूम बेटी पलक की तलाश में दर-दर भटक रहा है। 1 अप्रैल को खेत से रहस्यमयी ढंग से गायब हुई पलक का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस की नाकामी के खिलाफ आज भीम आर्मी ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। आखिर कहाँ है मासूम पलक?"