सिवनी: जनपद पंचायत कार्यालय स्थित भू-अभिलेख दफ्तर में चोरी, चोर एसी ले उड़े
Seoni, Seoni | Apr 17, 2026 सिवनी जनपद पंचायत कार्यालय परिसर स्थित भू-अभिलेख कार्यालय में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर एयर कंडीशन चुरा लिया। शुक्रवार को बताया गया कि चोरो ने पास की चाय गुमठी के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया गया। और वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। फिलहाल घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई में जुट गई है।