मांझी: आंधी-पानी में स्कूल की छत उड़ी, बच्चों की पढ़ाई कब शुरू होगी?
Manjhi, Saran | Apr 30, 2026 मांझी प्रखंड के कन्या प्राथमिक विद्यालय गोबराही टोला में बुधवार की रात आई तेज आंधी और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचा। तेज हवाओं के कारण विद्यालय के दो मुख्य कक्षाओं का करकटनुमा छत पूरी तरह उड़ गया। जिसमें दोनों कमरों उपयोग लायक नहीं रहे । यही कमरे बच्चों की पढ़ाई के लिए इस्तेमाल होते थे। गुरुवार को जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो क्षति देखकर हैरान रह गए।