तिर्वा: तिर्वा पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को दबोचा
Tirwa, Kannauj | Jul 27, 2026 कन्नौज। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तिर्वा कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 26 जुलाई को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम जटियापुर के आगे त्रिमुखा मार्ग से जबर सिंह (34) पुत्र पातीराम निवासी ग्राम डडियन, थाना तिर्वा को गिरफ्तार किया गया।