बहोरीबंद: ग्राम नीमखेड़ा में विवाद: बेइज्जती के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
ग्राम नीमखेड़ा के निवासी भागचंद गंगारी (उम्र 50 वर्ष), पिता रामसहाय गंगारी ने थाना बहोरीबंद पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के ही प्रकाश जायसवाल (उम्र 45 वर्ष), पिता भक्कूराम जायसवाल द्वारा पुरानी रंजिश के चलते उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की नीयत से जूते फेंककर बेइज्जती की गई तथा वाद-विवाद किया गया। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया