चायल: कदिलपुर बाजार में खरीदारी के दौरान युवक का मोबाइल चोरी, पीड़ित ने लगाई गुहार
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कदिलपुर बाजार में सोमवार शाम खरीदारी करने आए एक युवक का मोबाइल उचक्कों ने पार कर दिया। घटना से बाजार में हड़कंप मच गया।पिपरी थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी सतीश कुमार पुत्र छोटेलाल ने बताया कि वह रविवार शाम करीब छह बजे कदिलपुर बाजार सब्जी खरीदने गया था। इसी दौरान भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर उचक्कों ने उसकी जेब से मोबाइल निकाला