पदमपुर: श्रीकरणपुर रोड पर पदमपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 किलो डोडा पोस्त के साथ 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
श्रीकरणपुर रोड पर पदमपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 किलो डोडा पोस्त के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।एक आरोपी पर 30000 का इनाम भी घोषित था। थाना अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को सुबह 11:00 बजे नाकाबंदी के दौरान एक्सयूवी कार को रोका गया।कार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 20 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया।