बांधवगढ़: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 31 जुलाई को अयोध्या-काशी के लिए स्पेशल ट्रेन, 17 जुलाई तक करें आवेदन
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत उमरिया जिले के वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या और काशी दर्शन का अवसर मिलेगा। इस यात्रा के लिए विशेष ट्रेन 31 जुलाई को रवाना होगी, जिसके लिए जिले को 262 यात्रियों का कोटा आवंटित किया गया है। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने बताया कि 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के गैर-आयकरदाता वरिष्ठ नागरिक योजना के पात्र होंगे।