मझगवां: सभापुर पुलिस ने चोरी का खुलासा कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी के जेवर बेचकर खरीदी थी पल्सर बाइक
जिले के सभापुर थाना पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात एवं चोरी के पैसों से खरीदी गई पल्सर 220 सीसी मोटरसाइकिल जप्त की है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के मार्गदर्शन तथ