Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm

मोतिहारी में पुलिस को खुली धमकी! थाने में घुसकर गोली मारने की धमकी,वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

MORE NEWS

जिलाधिकारी ने किया पर्यवेक्षण गृह, मोतिहारी का निरीक्षण, बच्चों की शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं पर दिया विशेष जोर 

जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण श्री सौरभ सुमन यादव द्वारा आज पर्यवेक्षण गृह, मोतिहारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने पर्यवेक्षण गृह के विभिन्न कक्षों, शयन कक्ष एवं स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 एवं प्रचलित नियमों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने बच्चों की शिक्षा पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिया कि पर्यवेक्षण गृह में रह रहे सभी बच्चों को आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं तथा उनकी नियमित पढ़ाई सुनिश्चित की जाए, ताकि उनका शैक्षणिक विकास निर्बाध रूप से जारी रहे। साथ ही उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित परामर्श, खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के संचालन पर भी बल दिया।

निरीक्षण के दौरान भवन में पाई गई कमियों पर गंभीरता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत एवं अन्य आधारभूत कमियों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षण गृह में रह रहे प्रत्येक बच्चे के सर्वोत्तम हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराई जाएं।

निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक, बाल संरक्षण, पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar

जिलाधिकारी ने किया पर्यवेक्षण गृह, मोतिहारी का निरीक्षण, बच्चों की शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं पर दिया विशेष जोर जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण श्री सौरभ सुमन यादव द्वारा आज पर्यवेक्षण गृह, मोतिहारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने पर्यवेक्षण गृह के विभिन्न कक्षों, शयन कक्ष एवं स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 एवं प्रचलित नियमों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बच्चों की शिक्षा पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिया कि पर्यवेक्षण गृह में रह रहे सभी बच्चों को आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं तथा उनकी नियमित पढ़ाई सुनिश्चित की जाए, ताकि उनका शैक्षणिक विकास निर्बाध रूप से जारी रहे। साथ ही उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित परामर्श, खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के संचालन पर भी बल दिया। निरीक्षण के दौरान भवन में पाई गई कमियों पर गंभीरता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत एवं अन्य आधारभूत कमियों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षण गृह में रह रहे प्रत्येक बच्चे के सर्वोत्तम हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक, बाल संरक्षण, पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 1, 2026

आज दिनांक 01.07.2026 को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण श्री अरुण कुमार के द्वारा कल्याणपुर अंचल के मौजा- राजपुर अंतर्गत विभिन्न खेसरा के कीस्म निर्धारण की कार्यवाही की गई। ज्ञातव्य हो कि एन.एच 227 ए- रामजानकी मार्ग परियोजना हेतु 3 (a) का गजट प्रकाशन दिनांक- 16.02.2026 को किया गया था। उक्त परियोजना पूर्वी चम्पारण जिले के केसरिया, कल्याणपुर, चकिया, मेहसी, मधुबन, फेनहारा एवं पताही अंचल से होकर गुजर रही है, जिसमें कुल 48 राजस्व ग्राम शामिल हैं। पूर्वी चम्पारण जिले में रामजानकी मार्ग परियोजना की कुल लम्बाई 57.69 किलोमीटर है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar

आज दिनांक 01.07.2026 को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण श्री अरुण कुमार के द्वारा कल्याणपुर अंचल के मौजा- राजपुर अंतर्गत विभिन्न खेसरा के कीस्म निर्धारण की कार्यवाही की गई। ज्ञातव्य हो कि एन.एच 227 ए- रामजानकी मार्ग परियोजना हेतु 3 (a) का गजट प्रकाशन दिनांक- 16.02.2026 को किया गया था। उक्त परियोजना पूर्वी चम्पारण जिले के केसरिया, कल्याणपुर, चकिया, मेहसी, मधुबन, फेनहारा एवं पताही अंचल से होकर गुजर रही है, जिसमें कुल 48 राजस्व ग्राम शामिल हैं। पूर्वी चम्पारण जिले में रामजानकी मार्ग परियोजना की कुल लम्बाई 57.69 किलोमीटर है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 1, 2026

माननीय सांसद श्री राधामोहन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक संपन्न

आज दिनांक 01.07.2026 को पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में माननीय सांसद श्री राधामोहन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मोतिहारी विधायक श्री प्रमोद कुमार, हरसिद्धि विधायक श्री कृष्णानंदन पासवान, मधुबन विधायक श्री राणा रणधीर सिंह, चिरैया विधायक श्री लाल बाबू प्रसाद, केसरिया विधायक श्रीमती शालिनी मिश्रा, सुगौली विधायक श्री राजेश कुमार, ढाका विधायक श्री फैसल रहमान, रक्सौल विधायक श्री प्रमोद कुमार सिन्हा तथा नरकटिया विधायक श्री विशाल कुमार उपस्थित रहे।

बैठक में जिला पदाधिकारी-सह-संयोजक श्री सौरभ सुमन यादव, विद्युत अधीक्षण अभियंता-सह-सदस्य सचिव श्री राकेश रौशन, सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा सहित विद्युत विभाग के सभी कार्यपालक अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान सभी माननीय विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में विद्युत तार एवं पोलों के प्रतिस्थापन, जर्जर विद्युत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा अतिरिक्त वितरण ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।

बैठक में प्रमुख रूप से सदर अस्पताल परिसर में नया पावर सब-स्टेशन (PSS), ई-हाउस आधारित PSS, एम.एस. कॉलेज के समीप नया PSS तथा पदुमकेर-पताही क्षेत्र में नए पावर सब-स्टेशन के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया, ताकि बढ़ते विद्युत भार के अनुरूप उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जा सके।

बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि पूर्वी चंपारण जिले को प्रथम चरण में कुल 13,419 बीपीएल परिवारों में सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस कार्य के निष्पादन हेतु ओसवाल पम्प्स लिमिटेड को कार्य आवंटित किया गया है।

इसके अतिरिक्त, कृषि (AG) फीडरों से चोरी हुए विद्युत तारों को अविलंब बदलने का निर्देश दिया गया। साथ ही विद्युत चोरी एवं तार चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनभागीदारी एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सभी महत्वपूर्ण सुझावों एवं प्रस्तावों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन विद्युत विभाग द्वारा दिया गया।

बैठक का सफल संचालन श्री प्रदीप कुमार सुमन, कार्यपालक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, मोतिहारी द्वारा किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar  North Bihar Power Distribution Co. friends

माननीय सांसद श्री राधामोहन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक संपन्न आज दिनांक 01.07.2026 को पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में माननीय सांसद श्री राधामोहन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोतिहारी विधायक श्री प्रमोद कुमार, हरसिद्धि विधायक श्री कृष्णानंदन पासवान, मधुबन विधायक श्री राणा रणधीर सिंह, चिरैया विधायक श्री लाल बाबू प्रसाद, केसरिया विधायक श्रीमती शालिनी मिश्रा, सुगौली विधायक श्री राजेश कुमार, ढाका विधायक श्री फैसल रहमान, रक्सौल विधायक श्री प्रमोद कुमार सिन्हा तथा नरकटिया विधायक श्री विशाल कुमार उपस्थित रहे। बैठक में जिला पदाधिकारी-सह-संयोजक श्री सौरभ सुमन यादव, विद्युत अधीक्षण अभियंता-सह-सदस्य सचिव श्री राकेश रौशन, सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा सहित विद्युत विभाग के सभी कार्यपालक अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान सभी माननीय विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में विद्युत तार एवं पोलों के प्रतिस्थापन, जर्जर विद्युत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा अतिरिक्त वितरण ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। बैठक में प्रमुख रूप से सदर अस्पताल परिसर में नया पावर सब-स्टेशन (PSS), ई-हाउस आधारित PSS, एम.एस. कॉलेज के समीप नया PSS तथा पदुमकेर-पताही क्षेत्र में नए पावर सब-स्टेशन के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया, ताकि बढ़ते विद्युत भार के अनुरूप उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जा सके। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि पूर्वी चंपारण जिले को प्रथम चरण में कुल 13,419 बीपीएल परिवारों में सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस कार्य के निष्पादन हेतु ओसवाल पम्प्स लिमिटेड को कार्य आवंटित किया गया है। इसके अतिरिक्त, कृषि (AG) फीडरों से चोरी हुए विद्युत तारों को अविलंब बदलने का निर्देश दिया गया। साथ ही विद्युत चोरी एवं तार चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनभागीदारी एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सभी महत्वपूर्ण सुझावों एवं प्रस्तावों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन विद्युत विभाग द्वारा दिया गया। बैठक का सफल संचालन श्री प्रदीप कुमार सुमन, कार्यपालक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, मोतिहारी द्वारा किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar North Bihar Power Distribution Co. friends

East Champaran, Bihar | Jul 1, 2026

मादक पदार्थों के अवैध व्यापार,भंडारण, परिवहन एवं इसके सेवन के विरुद्ध नियमित छापामारी करें- जिलाधिकारी 

जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात की संयुक्त अध्यक्षता में  (NCORD) नार्को-कोऑर्डिनेशन की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन पूर्वी चंपारण समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में किया गया जिसमें  जिलाधिकारी ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार, इसके भंडारण एवं परिवहन तथा मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण हेतु आपसी समन्वय स्थापित कर नियमित कार्रवाई की जाए एवं पकड़े गए लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। 
जिला के सीमावर्ती अनुमंडल खासकर रक्सौल तथा ढाका के क्षेत्र में पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल (ssb) के पदाधिकारियो के द्वारा विशेष सतर्कता बरतते हुए संयुक्त छापामारी अभियान  नियमित संचालित किया जाए। 
बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री निशांत सिहारा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती निवेदिता कुमारी,जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री अरुण कुमार,समादेष्टा 71वीं बटालियन, 20वीं बटालियन एवं 47वीं बटालियन, सभी अनुमंडल पदाधिकारी औषधि नियंत्रक,जिला कृषि पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अधीक्षक मद्दय निषेध,डीपीओ आईसीडीएस, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी तथा प्रतिनिधि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मोतिहारी उपस्थित थे।
      बैठक में उपस्थित कमांडेंट 47वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल रक्सौल के द्वारा बताया गया कि पुलिस के साथ सशस्त्र सीमा बल की ज्वाइंट ऑपरेशन में पिछले एक माह में गांजा, स्मैक चरस पकड़ा गया है। इस बीच दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई चल रही है। सीमावर्ती क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने एवं अंतर जिला समन्वय को और सुदृढ़ करने पर बोल दिया गया है।
    कमांडेंट 71वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल पिपरा कोठी के द्वारा बताया गया कि स्थानीय पुलिस के सहयोग से नार्कोटिक्स के 06 केश दर्ज कराए गए हैं और सात व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई है।उन्होंने बताया कि ड्रग्स दुकानों पर भी छापेमारी की गई है। 
    जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि उर्वरक के अवैध व्यापार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले 01 अप्रैल 2036 से अभी तक जिला में 439 छापेमारी की गई है इस दौरान 20 मामलों में अनियमितता पाई गई जिसमें 8 के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। पिछले एक माह में पांच दुकानों की अनुज्ञप्ति रद्द की गई है तथा पांच दुकानों की अनुज्ञप्ति को निलंबित किया गया है। इस बीच 08 उर्वरक विक्रेताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
   बैठक में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल, अनुमंडल पदाधिकारी ढाका एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के द्वारा भी की इस माह की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी गई।
 जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि सीमा सुरक्षा बल स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तस्करी विरुद्ध अभियान चलाए। जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि बॉर्डर एरिया में खाद के दुकानों के स्टॉक वेरिफिकेशन नियमित रूप से किया जाए। जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नया लाइसेंस नहीं दिया जा रहा है और जांच कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि चार-पांच लोगों को चिन्हित किया गया है जो बार-बार गड़बड़ी कर रहे हैं। उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन के साथ अभियान चला कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
     पुलिस अधीक्षक ने कहा कि निरोधात्मक कार्य में लगे हुए पदाधिकारी स्थानीय थाना को सूचना निश्चित रूप से दें और एक दूसरे के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों का चलन युवा वर्ग में तेजी से बढ़ रहा है जिसका उनके स्वास्थ्य,उनके परिवार और समाज पर इसका बुरा प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसके विरुद्ध जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई अपेक्षित है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

मादक पदार्थों के अवैध व्यापार,भंडारण, परिवहन एवं इसके सेवन के विरुद्ध नियमित छापामारी करें- जिलाधिकारी जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात की संयुक्त अध्यक्षता में (NCORD) नार्को-कोऑर्डिनेशन की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन पूर्वी चंपारण समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में किया गया जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार, इसके भंडारण एवं परिवहन तथा मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण हेतु आपसी समन्वय स्थापित कर नियमित कार्रवाई की जाए एवं पकड़े गए लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। जिला के सीमावर्ती अनुमंडल खासकर रक्सौल तथा ढाका के क्षेत्र में पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल (ssb) के पदाधिकारियो के द्वारा विशेष सतर्कता बरतते हुए संयुक्त छापामारी अभियान नियमित संचालित किया जाए। बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री निशांत सिहारा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती निवेदिता कुमारी,जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री अरुण कुमार,समादेष्टा 71वीं बटालियन, 20वीं बटालियन एवं 47वीं बटालियन, सभी अनुमंडल पदाधिकारी औषधि नियंत्रक,जिला कृषि पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अधीक्षक मद्दय निषेध,डीपीओ आईसीडीएस, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी तथा प्रतिनिधि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मोतिहारी उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित कमांडेंट 47वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल रक्सौल के द्वारा बताया गया कि पुलिस के साथ सशस्त्र सीमा बल की ज्वाइंट ऑपरेशन में पिछले एक माह में गांजा, स्मैक चरस पकड़ा गया है। इस बीच दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई चल रही है। सीमावर्ती क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने एवं अंतर जिला समन्वय को और सुदृढ़ करने पर बोल दिया गया है। कमांडेंट 71वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल पिपरा कोठी के द्वारा बताया गया कि स्थानीय पुलिस के सहयोग से नार्कोटिक्स के 06 केश दर्ज कराए गए हैं और सात व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई है।उन्होंने बताया कि ड्रग्स दुकानों पर भी छापेमारी की गई है। जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि उर्वरक के अवैध व्यापार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले 01 अप्रैल 2036 से अभी तक जिला में 439 छापेमारी की गई है इस दौरान 20 मामलों में अनियमितता पाई गई जिसमें 8 के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। पिछले एक माह में पांच दुकानों की अनुज्ञप्ति रद्द की गई है तथा पांच दुकानों की अनुज्ञप्ति को निलंबित किया गया है। इस बीच 08 उर्वरक विक्रेताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बैठक में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल, अनुमंडल पदाधिकारी ढाका एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के द्वारा भी की इस माह की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि सीमा सुरक्षा बल स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तस्करी विरुद्ध अभियान चलाए। जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि बॉर्डर एरिया में खाद के दुकानों के स्टॉक वेरिफिकेशन नियमित रूप से किया जाए। जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नया लाइसेंस नहीं दिया जा रहा है और जांच कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि चार-पांच लोगों को चिन्हित किया गया है जो बार-बार गड़बड़ी कर रहे हैं। उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन के साथ अभियान चला कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि निरोधात्मक कार्य में लगे हुए पदाधिकारी स्थानीय थाना को सूचना निश्चित रूप से दें और एक दूसरे के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों का चलन युवा वर्ग में तेजी से बढ़ रहा है जिसका उनके स्वास्थ्य,उनके परिवार और समाज पर इसका बुरा प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसके विरुद्ध जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई अपेक्षित है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

East Champaran, Bihar | Jun 30, 2026

पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आज आदर्श ग्राम पंचायत राज, सिसवा पूर्वी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार और एडीएम pgro श्री शैलेंद्र कुमार भारती सहित जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री राम जनम पासवान  भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण, पंचायत विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, आजीविका, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जन-जागरूकता एवं योजनाओं के स्टॉल का अवलोकन किया गया और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई।

ग्राम पंचायत का संकल्प है कि प्रत्येक परिवार तक विकास की रोशनी पहुँचे, हर महिला आत्मनिर्भर बने, हर बेटी शिक्षित हो और हर नागरिक को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले।

 आयोजन में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, जीविका दीदियों, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा ग्रामवासियों को पंचायत के मुखिया द्वारा धन्यवाद दिया गया।

“सशक्त महिला – समृद्ध पंचायत, विकसित गाँव – सशक्त भारत।”
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar

पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आज आदर्श ग्राम पंचायत राज, सिसवा पूर्वी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार और एडीएम pgro श्री शैलेंद्र कुमार भारती सहित जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री राम जनम पासवान भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण, पंचायत विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, आजीविका, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जन-जागरूकता एवं योजनाओं के स्टॉल का अवलोकन किया गया और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत का संकल्प है कि प्रत्येक परिवार तक विकास की रोशनी पहुँचे, हर महिला आत्मनिर्भर बने, हर बेटी शिक्षित हो और हर नागरिक को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले। आयोजन में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, जीविका दीदियों, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा ग्रामवासियों को पंचायत के मुखिया द्वारा धन्यवाद दिया गया। “सशक्त महिला – समृद्ध पंचायत, विकसित गाँव – सशक्त भारत।” Information & Public Relations Department, Government of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 28, 2026

मोतिहारी में पुलिस को खुली धमकी! थाने में घुसकर गोली मारने की धमकी,वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार - Motihari News