बेरमो: बेरमो विधायक जयमंगल सिंह ने सियार हमले में मृतक भुनेश्वर यादव की पत्नी को ₹4 लाख का मुआवजा दिया
Bermo, Bokaro | May 23, 2026 बेरमो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के चांपी निवासी स्वर्गीय भुनेश्वर यादव का सियार के काटने से अत्यंत दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया था। आज शनिवार समय लगभग साढ़े 12 बजे बताया गया कि बेरमो विधायक जयमंगल सिंह ने अपने ढोरी स्थित स्टाफ क्वार्टर आवास पर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।