जबलपुर: छोटू चौबे गैंग के गुर्गों ने चुंगी चौकी-कांचघर चौक के बीच चलाई गोली, एक युवक घायल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
जबलपुर घमापुर थाना अंतर्गत चुंगी चौकी-कांचघर चौक के बीच छोटू चौबे गैंग के गुर्गों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर सोमवार की रात 9:30 फायरिंग कर दी। फायरिंग में घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल विक्टोरिया में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की घटना से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही घमापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और