सतनाः सिटी कोतवाली पुलिस ने सूने मकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए भोपाल के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 18.94 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है।
यह चोरी 19-20 जुलाई की रात आस्था कुटी, पुराना पावर हाउस निवासी विपुल जैन के घर हुई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने भोपाल में दबिश देकर ताहिर खान, इमरान और फराज खान को गिरफ्तार किया।