हज़ारीबाग: 4 लाख के 5 आम चोरी! हजारीबाग में दुनिया के सबसे महंगे मियाज़ाकी आम पर चोरों का धावा
हजारीबाग के बड़कागांव में दुनिया के सबसे महंगे माने जाने वाले जापानी मियाज़ाकी आम की चोरी का मामला सामने आया है। किसान प्रवीण कुमार के बगीचे से पहली फसल के 5 आम गायब हो गए। किसान का दावा है कि इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 लाख रुपये है। घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज है