भिवाड़ी में आईएमए राजस्थान द्वारा आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय चिकित्सा सम्मेलन राजमेडिकोन 2026 के लिए तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी को मंगलवार दोपहर 2:00 बजे औपचारिक निमंत्रण दिया गया। विधायक ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए सम्मेलन के सफल आयोजन में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। यह सम्मेलन 10 और 11 जनवरी 2026 को भिवाड़ी में आयोजित होगा।