पिपरिया: रामचंद्रपुर गांव से पिपरिया थाना पुलिस ने मारपीट मामले में दोनों पक्षों के दो लोगों को किया गिरफ्तार
रामचंद्रपुर गांव से पिपरिया थाना की पुलिस ने मारपीट मामले में 2 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसे मंगलवार अपराह्न 2 बजे पेशी के लिए पिपरिया थाना से लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में रामचंद्रपुर बड़घारा टोला के रहने वाले खुशदिल सिंह के पुत्र कन्हैया कुमार को तथा स्वर्गीय कामेश्वर शर्मा के पुत्र पप्पू शर्मा को गिरफ्तार किया गया.