अरवल: अरवल में भाजपा स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, अनिल शर्मा रहे मुख्य अतिथि
Arwal, Arwal | Apr 6, 2026 भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद सदस्य अनिल शर्मा रहे, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने की। तिवारी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम शुरू किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि दी गई। मौके पर जनसंघ काल के नेताओं का सम्मान किया गया