मुरैना नगर: मुरैना: गांजा बिक्री का वीडियो वायरल, कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को पकड़ा, दूसरा फरार
मुरैना के वार्ड 35 में गांजा बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला संजय कॉलोनी स्थित पंडित की चक्की के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में घर के अंदर खुलेआम गांजा बिक्री का दावा किया गया था। पुलिस के अनुसार एक आरोपी से पूछताछ जारी है,जबकि दूसरे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।