बीना: ग्राम जोध में जमीनी विवाद में मारपीट, घायल महिलाएं अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | May 29, 2025 कुसुम बाई पति चिंटू अहिरवार निवासी ग्राम जोध हेमलता पति देवी सिंह के साथ सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे गांव के कुछ लोगों ने लाठी डंडों से महिलाओं पर हमला कर दिया जिसमें दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।