बीना: ग्राम बिहरना में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | May 28, 2025 भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिहारन में अज्ञात कारणो के चलते 30 वर्षीय युवक ने फांसी लाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर भानगढ़ थाने से एएसआई जमुना प्रसाद एवं आरक्षक योगेश शर्मा पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से शव को फांसी के फंदे से उतारा और शव वाहन चालक वीरेंद्र तिवारी की मदद से शव को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया।