बीना: शासकीय पीजी कॉलेज प्रांगण से निकली बारात, कॉलेज में जमकर हुई शराबखोरी, वीडियो वायरल
Bina, Sagar | May 29, 2025 बीना शासकीय पीजी कॉलेज प्रांगण से रात में बारात निकाली गई और बाराती कॉलेज परिसर में शराब खोरी करते नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जबकि कॉलेज के में गेट पर सुरक्षा गार्ड तैनात किया गया है। उसके बावजूद भी कॉलेज प्रांगण से रात में बारात उठाना कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग रहा है। वहीं प्रिंसिपल ने कार्रवाई की बात कही है।