पडरौना: कुशीनगर का चर्चित मिश्रौली डोल मेला कड़ी सुरक्षा में सकुशल सम्पन्न, विवादों की छवि धुली, आस्था की जीत हुई
कुशीनगर के पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र का मशहूर मिश्रौली डोल मेला, जो अक्सर विवादों और तनाव की वजह से चर्चा में रहता है… इस बार कड़ी सुरक्षा और प्रशासन की चौकसी के बीच शांति और श्रद्धा के माहौल में सम्पन्न हो गया। आपको याद दिला दूँ—साल 2006 में इसी मेले में हुए विवाद ने 14 गाँवों में कर्फ्यू जैसी स्थिति पैदा कर दी थी… उस वक्त डीएम और एसपी तक को हटना पड़ा था।