पडरौना: कुशीनगर में झंडारोहण के लिए निकली छात्रा की हत्या, पुलिस ने शव का पीएम करवाकर एक को हिरासत में लिया, जांच जारी
कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के कठफोरवा गाँव में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण में शामिल होने घर से निकली एक छात्रा की निर्मम हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक, 16 वर्षीय संजना, जो जनता इंटर कॉलेज की छात्रा थी, शुक्रवार सुबह घर से निकली थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। अगले दिन यानी शनिवार को, मोरवन गाँव मे पुल के नीचे शव मिला था।