पडरौना: कुबेरस्थान में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, शव कमरे में फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है।मृतक की पहचान संतकबीरनगर जिले के मेहदावल निवासी दीपक पांडेय के रूप में हुई है। वह कुबेरस्थान कस्बे में पिपरा-जटमपुर मार्ग पर किराए के मकान में रहता था। सुबह मकान मालिक झाड़ू लगाने खिड़की से देखा तो शव लटका था।