झालरापाटन: द्वारकाधीश मंदिर से 6 मिनट में बाइक चोरी, सीसीटीवी वीडियो आया सामने, शातिर चोर ने दिया वारदात को अंजाम
झालरापाटन के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर से एक श्रद्धालु की बाइक चोरी हो गई। इस वारदात का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शातिर चोर मात्र 6 मिनट में बाइक चुराकर फरार होता दिख रहा है। झालरापाटन निवासी गुप्ता इंडस्ट्रीज के मालिक पदम गुप्ता ने गुरुवार सुबह 11:00 बजे बताया कि वे द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। और बाहर से उनकी बाइक चोरी हो गई।