सहारनपुर: युवती की फोटो-वीडियो को एडिट कर आपत्तिजनक बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, धमकी देकर पीछा करता था
सहारनपुर में सोशल मीडिया के जरिए एक युवती को बदनाम करने, उसका लगातार पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चिलकाना पुलिस ने युवती की तस्वीरों और वीडियो को एडिट कर आपत्तिजनक बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।