महेशपुर: महेशपुर-गोपालडांगा में तीन दिवसीय गेंदरे बॉल प्रतियोगिता का समापन, झामुमो नेत्री ने किया उद्घाटन
महेशपुर प्रखंड के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम गोपालडांगा फुटबॉल मैदान में नव युवा संघ गोपालडांगा क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गेंदरे बॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।