महेशपुर: महेशपुर-चाँदपुर गांव में एक घर में लगी आग, घर का सारा सामान जलकर राख
महेशपुर थाना क्षेत्र के सीलमपुर- चाँदपुर गांव के किशन टोला में रविवार शाम 6 बजे करीब प्रधान हेम्ब्रम के झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग जाने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. वही आगलगी की घटना की खबर मिलते ही महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा को मिलते ही दलबल कब साथ गांव पहुँचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की.