गुना नगर: नई सड़क स्थित 23 वर्षीय युवक ने दुपट्टे का फंदा बनाकर लगाई फांसी, पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों का अस्पताल में हंगामा,
गुना के नई सड़क क्षेत्र में 23 वर्षीय सुमित बरार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेला था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को जिला अस्पताल लाई, जहां पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस की समझाइश के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। आत्महत्या के कारण फिलहाल अज्ञात हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।