जींद: राजकीय पीजी कॉलेज में मनाया 57वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
Jind, Jind | Feb 22, 2024 राजकीय कॉलेज का 57वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह वीरवार को प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में राजकीय कॉलेज अलेवा की प्राचार्या वीना कुमारी ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला कॉलेज के प्राचार्य जयनारायण गहलावत शामिल हुए।