होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम डिप्टी कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी की दुकानों का किया निरीक्षण किराया जमा करने के दिए निर्देश
संयुक्त कलेक्टर नर्मदापुरम डॉ. बबीता राठौर द्वारा शनिवार करीब 1 बजे जिला चिकित्सालय परिसर के बाहर स्थित रेडक्रॉस सोसायटी के अंतर्गत मासिक किराये पर आवंटित दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानदारों से बातचीत की और व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी दुकानदार समय पर किराए जमा करें।