तहसील पिण्डरा में SDM न्यायालय की कार्यप्रणाली पर अधिवक्ताओं का आक्रोश फूटा, स्थानांतरण की उठाई मांग
तहसील पिण्डरा में उपजिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी (न्यायिक) की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उपरोक्त अधिकारीगण विधिक प्रक्रियाओं को दरकिनार कर मनमाने ढंग से पत्रावलियों का निस्तारण कर रहे हैं।