कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ चेतगंज में मुकदमा दर्ज, राफेल को लेकर दिया था बयान
पहलगाम के घटना के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने 4 मई को सरकार को घेरने को लेकर लड़ाकू विमान राफेल का प्रतीकात्मक प्लास्टिक का खिलौना पर नींबू मिर्चा लगाकर बयान दिया था. जिसको लेकर वाराणसी के चेतगंज थाना में भारतीय सेना का उपहास सार्वजनिक रूप से उड़ाने, राष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था का मजाक उड़ाने का कृत्य करने का आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज कराया गया।