नगड़ी: पुंदाग स्थित सदगुरू कृपा अपना घर आश्रम में निराश्रितों को कराया गया भोजन
Nagri, Ranchi | Jul 2, 2026 पुंदाग स्थित सदगुरू कृपा अपना घर आश्रम में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे निराश्रितों को भोजन कराया गया। बता दें कि सदगुरू कृपा अपना घर आश्रम में निराश्रितों के लिए अन्नपूर्णा सेवा के तहत 19 जून से 2 जुलाई तक 14 दिनों में आश्रम में रह रहे 48 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रितों और उनकी देखभाल करने वाले सेवादारों सहित कुल 3 हजार 80 लोगों को भोजन कराया गया।