बदायूं: बदायूं मेरठ एक्सप्रेस वे पर डीसीएम पलटी, पांच लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Oct 10, 2026 बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के बदायूं मेरठ एक्सप्रेस वे पर चालक को झपकी आने के दौरान डीसीएम अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में डीसीएम में सवार दिल्ली निवासी एक परिवार के पांच सदस्य घायल हो गये। सभी डीसीएम सवार दिल्ली से शाहजहांपुर के टहा गांव जा रहे थे। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।