विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए दिशा-निर्देशों में कथित विसंगतियों के विरोध में संयुक्त युवा संघ ने बुधवार को 3:00 बजे डीसी कार्यालय में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में समानता व समावेशिता से जुड़े नियमों में सुधार की मांग की गई।