बरगढ़: महुआटिकर के रतन लकड़ा मौत मामले में बैंक की बड़ी कार्रवाई, मैसेंजर बर्खास्त; क्षेत्रीय प्रबंधक ने की जांच
पेंशन नहीं मिलने के कारण इलाज के अभाव में रतन लकड़ा की मौत के मामले में बुधवार को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार एवं क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी अभिषेक कुमार अखौरी ने बड़गड़ शाखा पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के दौरान अधिकारियों ने बैंक कर्मियों से पूछताछ की और इसके बाद मृतक रतन लकड़ा के घर पहुंचकर परिजनों एवं ग्रामीणों से घटना