सुल्तानगंज: गंगा दशहरा पर अजगैविनाथ धाम में उमड़ी आस्था, श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी गंगा में लगाई डुबकी
सुल्तानगंज के ऐतिहासिक अजगैविनाथ धाम में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आस्था का अद्भुत जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह होते ही उत्तरवाहिनी गंगा घाट श्रद्धालुओं की भीड़ से पट गया। बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों से पहुंचे हजारों शिवभक्तों ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था, इसलिए इस दिन गंगा स्नान और दा