कटनी नगर: सागर पुल के पास घायल मिले व्यक्ति को बाइक सवार युवक ने पहुंचाया अस्पताल, मिला समय पर इलाज
शहर के सागर पुल के पास एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ था यहां से गुजर रहे एजाज नामक युवक ने अपनी बाइक रोकी और घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि युवक खुद को उमरिया जिले का शिवकुमार बता रहा है वह किन परिस्थितियों में घायल हुआ यह बताने में सक्षम नहीं। युवक का इलाज जारी है। यह मामला आज सोमवार दोपहर 12:30मिनट का है।