अमरोहा: अमरोहा में योगी पुलिस का क्लीन ऑपरेशन जारी, मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक फरार
Amroha, Amroha | May 18, 2026 अमरोहा से इस वक्त की बड़ी खबर… योगी पुलिस का “क्लीन ऑपरेशन” लगातार जारी है। बदमाशों द्वारा किए गए दीपांशु चौहान के अपहरण मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है।