भुसावर: भुसावर में मानवता की मिसाल, विमंदित महिला को मिला सहारा
भुसावर उपखंड के गांव घाटरी के जंगलों में कई दिनों से भटक रही एक विमंदित महिला को आखिरकार राहत मिल गई। “प्रभु जी को अपना घर सेवा समिति, भुसावर” ने मानवीय पहल करते हुए भुसावर थाना पुलिस के सहयोग से महिला को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद महिला को इलाज और देखभाल के लिए अपना घर आश्रम में भर्ती करवाया गया।