रसूलाबाद: संजय नगर में उद्घाटन से पहले पशु आहार व बीज भंडार की दुकान में चोरी, चोरों ने दीवार तोड़कर नकदी व उपकरण ले गए
रसूलाबाद क्षेत्र की कहिजरी चौकी अंतर्गत संजयनगर में उद्घाटन से पहले ही एक पशु आहार एवं कृषि सामग्री की दुकान को चोरों ने निशाना बना लिया। अज्ञात चोर दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए और नगदी समेत कृषि कार्य में प्रयुक्त उपकरण चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने चौकी पुलिस को सूचना दी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।