जहाजपुर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरोदा के लाल का खेड़ा में सरकारी भूमि खसरा नंबर 491/56 पर अतिक्रमण हटाने के कलेक्टर आदेश के बावजूद कार्रवाई अधूरी रही। शिकायतकर्ता ने आज गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे बताया कि कार्रवाई के दौरान उस पर ही हमला करवा दिया गया, जिससे वह घायल हो गया।