मुरादाबाद: अवैध शराब का कारोबार करने वाले पांच आरोपियों को मुगलपुरा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुरादाबाद में एसएसपी हेमराज मीणा के निर्देश अनुसार चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के अंतर्गत मुगलपुरा थाने की पुलिस ने पांच आरोपियों को अवैध शराब के कारोबार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़े गये सभी आरोपी काफी समय से अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे। जिन्हें SSP के आदेश पर मुगलपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार करते हुए वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।