हाथरस: सपा सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, भाजपा की दर्जनों महिलाओं ने सांसद के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में जनपद हाथरस में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर भाजपा की दर्जनों महिलाओं द्वारा सपा सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन व धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा की दर्जनों महिलाओं ने सपा सांसद मुर्दाबाद के नारे लगाए।