हाथरस: क्षेत्राधिकारी ने शांति और कानून व्यवस्था के दृष्टिगत किया पैदल गश्त, बाइक सवारों के चालान किए गए
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिंह के आदेशानुसार शांति सुरक्षा कानून व्यवस्था को बनाए रखने दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायन ने मय पुलिस बल के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में पैदल गस्त करते हुए आमजनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सदर कोतवाली के मोहनगंज में बाइक पर बैठकर हुड़दंग मचा रहे लोगों के पुलिस द्वारा चालान किए गए।