हुज़ूर: ऐशबाग इलाके में दंपति के शव मिलने के मामले में पुलिस कमिश्नर का बयान -हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
Huzur, Bhopal | Jun 27, 2026 भोपाल के ऐशबाग इलाके में दंपति के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस हर एंगल से मामले की गहन जांच कर रही है|