मऊगंज: मऊगंज सिविल अस्पताल में तड़पती रही छात्रा, डॉक्टर रहे नदारद; BMO बोले- मेरी कोई नहीं सुनता
Mauganj, Rewa | Jul 25, 2025 मऊगंज मे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा तब शर्मसार होता नजर आया जब सीएम राइज विद्यालय की एक छात्रा नशा मुक्ति रैली के दौरान धूप लगने से बेहोश हो गई और इलाज के लिए मऊगंज सिविल अस्पताल लाया गया पर अस्पताल में घंटों बिना उपचार के छात्रा तड़पती रही।अस्पताल में डॉक्टर तो दूर आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था तक मौजूद नहीं थी।